प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कश्मीर के सांबा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर अंगुली दबाना, एके-47 चलाने से अधिक कारगर है. मोदी ने राज्य विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में भारी मतदान के लिए जम्मू एवं कश्मीर के मतदाताओं की प्रशंसा की और कहा, 'आपके पास भी शक्ति है, (ईवीएम पर) एक अंगुली दबाने की शक्ति, और आपकी अंगुली की शक्ति किसी एके-47 की शक्ति से ज्यादा शक्तिवान है.'
मोदी ने कहा, 'इसी कारण मैं आज आपसे अपील करने आया हूं कि जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की एक बहुमत वाली सरकार बनाएं. हम सब एक हैं और हम विकास की एक नई राजनीति को लेकर आगे बढ़ेंगे.'
मोदी ने कहा, 'यहां सिर्फ एक मंत्र है- विकास, जो युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराएगा.' उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'आपके पास एके-47 से ज्यादा ताकत है. मुझे अलगाव नहीं चाहिए. एकजुटता चाहिए. विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने की जरूरत है. आपने बैलेट से बुलेट को पराजित कर दिया है. यहां के युवाओं के पास एके-47 नहीं, बल्कि उनके हाथों में कम्प्यूटर और एंड्रॉयड वन होना चाहिए.' पीएम ने कहा कि हिंदुस्तान के जिस कोने में भी जाऊंगा, जम्मू-कश्मीर की जय-जयकार करूंगा.'Read More.....http://aajtak.intoday.in/story/pm-narendra-modi-rally-today-srinagar-under-security-blanket-1-790569.html

0 comments:
Post a Comment