Searching...
Saturday, 29 November 2014

पति के थे कई पुरुषों से शारीरिक संबंध, पत्नी ने स्पाई कैम से पकड़ा

बेंगलुरु। इंफोसिस में काम करने वाले एक इंजीनियर को बेंगलुरु में उसके घर से अन्‍य पुरुषों के साथ संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के चाल-चलन पर शक होने पर उसकी डेंटिस्‍ट पत्‍नी ने स्‍पाई कैमरे की मदद से पति की काली करतूत कैमरे में कैद कर ली। इंजीनियर की पत्नी की शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 377 के तहत पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
महिला ने बताया कि नवंबर 2013 में उसकी शादी एक हुई, लेकिन काम के सिलसिले में दोनों को छह महीने तक अलग रहना पड़ा। इंजीनियर मैसूर में काम करता था, जबकि उसकी पत्‍नी बेंगलुरु में क्‍लीनिक चला रही थी। मई 2014 में आरोपी ने बेंगलुरु ट्रांसफर ले लिया और दोनों मल्लेश्वरम इलाके में एक किराए के घर में रहने लगे। 
पत्नी द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी को छह महीने बीत चुके थे, लेकिन उनके बीच किसी भी तरह के शारीरिक संबंध नहीं थे। पत्नी के मुताबिक, एक ही घर में रहने के बावजूद दोनों अलग-अलग कमरों में सोते थे। एक स्थानीय न्यूज पेपर को डेंटिस्‍ट ने बताया कि उसके पति को गुलाबी लिप ग्लॉस, फेस फाउंडेशन और महिलाओं जैसे अंडरगार्मेंट्स पहनने का शौक है। उनकी इन आदतों से मुझे शक हुआ। मेरे पूछने पर वो हमेशा बुरे ढंग से जवाब देता था। 
पत्नी ने बताया कि मैंने अपने पति को सलाह दी कि उसे मेडिकल टेस्ट करवाना चाहिए। चूंकि, हमारे बीच किसी तरह के शारीरिक संबंध नहीं थे, इसलिए मुझे किसी मेडिकल दिक्कत का शक हुआ। हालांकि, वो कभी भी डॉक्टर के पास जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। 
पति की आदतों से पर्दा उठाने के लिए डेंटिस्ट ने घर के बेडरूम, बाथरूम और किचन में स्पाई कैमरे लगा दिए। इसके बाद महिला एक हफ्ते के लिए गोलुर स्थित अपने घर चली गई। वापस लौटने पर जब स्पाई कैमरों की फुटेज देखने पर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका पति के कई पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो में दिख रहा था।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!