Searching...
Tuesday, 9 July 2013

'मेरे साथ रोज कुकर्म करते थे राघवजी, बंगले के दो और लोगों ने किया ये घिनौना काम'














भोपाल. 'राघवजी हाथ-पैर की मालिश कराते-कराते उत्तेजना बढ़ाने वाले तेल और क्रीम से गुप्तांग की मालिश कराने लगे। जब मैंने ऐसा करने से मना किया तो उनके नौकर ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। धमकी और परिवार की गरीबी को देखते हुए मुझे यह घिनौना कृत्य करना पड़ा। उसके कुछ दिनों बाद ही राघवजी प्रतिदिन मेरे साथ कुकृत्य करने लगे।' मध्‍य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद लापता युवक राजकुमार दांगी ने यह आपबीती दुनिया को सुनाई है।

राजकुमार रविवार को मीडिया के सामने आया। उसने आरोप लगाया है कि राघवजी के कई महिलाओं से संबंध हैं। युवक ने उनके निवास पर कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी का भी जिक्र करते हुए कहा कि राघवजी के उससे पंद्रह साल से रिश्ते हैं।

मध्य प्रदेश के सीडी कांड में पीड़ित युवक ने रविवार को मीडिया के सामने आकर कहा कि उनके पिता और परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है और केस दर्ज न करने का दबाव बनाया जा रहा है। राजकुमार का कहना था कि कुछ लोग उनके पिता से झूठी लिखा-पढ़ी करवा रहे हैं और उनके परिवार पर दबाव बना रहे हैं। राजकुमार ने राघवजी पर आरोप लगाया कि वह नए और स्मार्ट लड़कों को बंगले में रखते हैं। उन्हें लालच और दबाव में लेकर उनके साथ गलत काम करते हैं। पीड़ित का कहना था कि वह ऐसा सालों से कर रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि राजकुमार के पिता ने शपथ पत्र में अपने बेटे को पागल घोषित किया है जबकि राजकुमार का कुछ पता नहीं था।

उधर, मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री राघवजी की विवादित सेक्स सीडी लीक करने वाले उसके भाजपा के नेता शिवशंकर पटेरिया को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। पटेरिया ने दावा किया था कि उनके पास बीजेपी ऐसे ही 22 और नेताओं की सेक्स सीडी है। लेकिन इनके बारे में कुछ और बताने से पहले उन्हें ही पार्टी से चलता कर दिया गया है। हालांकि पटेरिया ने नौकर से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि मंत्री जी अपने इस नौकर को 'राजकुमारी' कह पुकारते थे। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के कार्यकाल में पटेरिया वन विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें राघवजी के कट्टर समर्थक के रूप में जाना जाता है। भास्कर के पूछने पर पटेरिया ने स्वीकार किया था कि उन्होंने ही यह सीडी बनवाई है। उन्‍होंने कहा कि राघवजी के बारे में पूरा जिला जानता है कि वह गंदे चरित्र के व्‍यक्ति हैं। पार्टी यह गंदगी देख सके और इस गंदगी को बाहर फेंके, इसलिए मैंने सीडी बनवाई थी। यही नहीं, उन्होंने दावा किया था कि उनके पास 22 और नेताओं की सेक्स सीडी है।

बताया जा रहा है कि विदिशा की राजनीति में पटेरिया ने शिवराज सिंह चौहान के बदले हमेशा राघवजी का ही साथ दिया। इसका उन्हें नुकसान भी हुआ। राघवजी से कोई मदद नहीं मिलने पर पटेरिया ने सीडी बनवाने का निर्णय लिया। उसके लिए राघवजी के घर रहने वाले युवक को तैयार किया और कैमरा उपलब्ध कराया। हाल ही में पटेरिया का राघवजी के स्टाफ में पदस्थ एसडी रिछारिया से भी कुछ विवाद हुआ था। रिछारिया ने पटेरिया को बेइज्जत किया। तभी से नाराजगी चल रही थी।

वे मंत्री हैं, इस भय से सब सहता रहा 

राघवजी ने नौकरी दिलाने के नाम पर मेरा लगातार यौन शोषण किया। वे मंत्री हैं, इस भय से मैं सहता रहा। लेकिन अब नहीं सहूंगा। उन्हें सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। -पीडि़त युवक

राघव जी के यहां मैं घर का काम करता था। वे उस युवक का यौन शोषण करते थे। मैंने कई बार देखा। उसकी मोबाइल फोन पर रिकार्डिंग की। राघव जी मेरे साथ भी अश्‍लील हरकतें करने लगे थे। - गवाही देने वाला युवक



0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!