लंबी और हेल्थी लाइफ का राज़ आपके क्लोज़ रिलेशन में छिपा है। कितनी बार आप बेड में अपने पार्टनर के करीब आते हैं और आपकी फिज़िकल केमिस्ट्री कितनी अच्छी है, यही बात आपकी उम्र की सीमा तय करती है। जानें कैसे :
रोमांटिक मोमेंट्स: पार्टनर को प्यार करने सेऑक्सिटॉसिन को ज्यादा अमाउंट में रिलीज होता है। गौरतलब है कि इस हॉर्मोन को लंबी उम्र से जोड़कर देखा जाता है। यानी अच्छा सेक्सुअल रिलेशन जीने वाले लोगों पर गंभीर बीमारियों और डिप्रेशन का असर कम होता है। इसलिए सेक्स के बाद अपने पार्टनर से रोमांस जरूर करें। इससे आपका रिलेशन भी इंटीमेट होगा। सेंसुअल मसाज, प्यार भरे स्ट्रोक्स और इंटीमेट टच, आपके रिलेशन को हमेशा क्लोज़ और यंग रखेंगे। वैसे, स्टडीज यह भी बताती हैं कि फैमिलियर पार्टनर से सेक्स करने पर ही ऑक्सिटॉसिन सही अमाउंट में रिलीज होता है।
बढ़ जाती है उम्र : सेक्स के जरिए जब भी बात उम्र बढ़ाने की होती है, तो इसका मतलब सेक्स की क्वॉन्टिटी से ही नहीं, बल्कि क्वॉलिटी से भी होता है। एक स्टडी में बताया गया है कि सेक्स के दौरान अच्छा ऑर्गेज्म फील करना वेलियम की एक डोज लेने के बराबर है। वेलियम बॉडी से स्ट्रेस दूर करने वाली ड्रग है। यही नहीं, सेक्स आपकी बॉडी में इंफेक्शन से लड़ने वाले सेल्स भी 20 पर्सेंट तक बढ़ा देता है। वैसे, कुछ स्टडीज प्रूव कर चुकी हैं कि खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीने वाले कपल्स सिंगल या खराब रिलेशन में जी रहे लोगों की तुलना में ज्यादा जीते हैं।
सेट करें मूड: अगर सेक्स का आपका मन नहीं कर रहा है, तो इसका मतलब है कि डोपामिन, एसिटाइकोलिन, जीएबीए और सिरोटॉनिन में से किसी ब्रेन केमिकल की अमाउंट कम है। इनको बैलेंस करने के लिए आप कुछ हर्ब्स और स्पाइसेज की हेल्प ले सकते हैं। डोपामिन को मूड और कॉन्फिडेंस बूस्ट करने वाला माना जाता है। इसके लेवल को बढ़ाने के लिए तुलसी, काली मिर्च, मिर्च, जीरा, लहसुन और हल्दी वगैरह ट्राई करें। एसिटाइकोलिन अलर्टनेस और फोकस लेवल के लिए होता है। इसे लगभग सभी मसालों, तुलसी, पुदीना, हरी पत्तेदार सब्जियां, अजवाइन वगैरह से बूस्ट किया जा सकता है।
वर्कआउट जैसा फायदा: सेक्स से आपको रेग्युलर वर्कआउट के सारे फायदे मिलते हैं और इनके लिए आपको ट्रेडमिल पर दौड़ना भी नहीं पड़ेगा।
एक्सपर्ट्स की मानें, तो ऐक्टिव सेक्स से आप 20 मिनट में तकरीबन 30 कैलरीज बर्न कर सकते हैं। इसका मतलब हुआ कि एक घंटे के सेक्स से आप एक ग्लास वाइन या कुछ बिस्किट्स से गेन की गई कैलरीज घटा सकते हैं। वैसे, रिपोर्ट्स बताती हैं कि जो मिडल-एज महिलाएं हफ्ते में एक बार सेक्स करती हैं, उनकी बॉडी में बोन्स को प्रोटेक्ट करने वाले एस्ट्रोजन का लेवल ज्यादा होता है।
ज्यादा का फंडा: हफ्ते में एक बार सेक्स करने से आपकी बॉडी का हॉर्मोन लेवल, हार्ट और ब्रेन, सब बैलेंस में रहते हैं। वैसे, इसके और भी फायदे हैं। मसलन वीक में तीन या इससे ज्यादा बार सेक्स करने वाले मेल्स को हॉर्ट अटैक का रिस्क 50 पर्सेंट तक कम हो जाता है। आप एरोबिक्स करने के बाद जैसा रिलैक्सेशन अच्छे सेक्स से पा सकते हैं। बता दें कि रेग्युलर सेक्स से बॉडी में 'फील गुड' एंडॉर्फिन्स रिलीज होते हैं, जिससे स्ट्रेस दूर होता है।



0 comments:
Post a Comment