Searching...
Tuesday, 30 July 2013

20 रुपये में 8 लोगों को खाना खिलाकर दिखाएंगे कांग्रेस के मंत्री महोदय
















पेट भरने की कीमत पर बयानबाजी अब राजनीतिक नाटकबाजी में तब्दील हो गई है. असम के कृषि मंत्री निलोमणि सेन डेका ने कहा है कि वह अगले हफ्ते एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाएंगे और सबके सामने 20 रुपये में 8 लोगों को खाना खिलाकर दिखाएंगे|

इससे पहले जब उन्होंने यह दावा किया था तो औरों की तरह उनकी भी खूब आलोचना हुई थी. खुद कांग्रेसी मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया था. इसके बावजूद डेका अपने बयान पर कायम हैं|

उन्होंने कहा, 'मैं अपने बयान पर माफी नहीं मांगूंगा. इसका सवाल ही नहीं उठता. एक हफ्ते के भीतर मैं प्रेस कांफ्रेंस बुलाउंगा और सब को बता दूंगा कि 20 रुपये में आठ लोगों का खाना, कैसे संभव है.'

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने डेका के बयान से दूरी बनाते हुए कहा था कि यह उनकी निजी राय है|

डेका अपने बयान को दोहरा रहे हैं वहीं राज्य के कई संगठन उनके बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरे और उनके पुतले जलाकर विरोध जताया. विपक्षी असम गण परिषद के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महंत ने डेका के बयानों की निंदा करते हुए उन्हें बेतुका बताया|

माकपा के प्रदेश सचिव उद्धब बर्मन ने कहा, 'यह हास्यास्पद है. हकीकत में यह मुमकिन नहीं है. डेका जैसे वरिष्ठ मंत्री ने राज्य के गरीबों का मजाक उड़ाया है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं.' प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सरबानंद सोनोवाल ने भी बयान के बहाने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा|





0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!