2014 के आम चुनाव के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नई टीम के गठन के बाद पार्टी ने भाजपा के चुनावी चेहरे नरेंद्र मोदी पर खुलकर हमला बोलने की शुरुआत कर दी है।
पार्टी ने माना है कि उसके इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ है कि कांग्रेस की इतनी युवा टीम बनी है, जिसकी औसत उम्र 52 साल है।
मोदी पर वार करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि उन्हें अपनी पार्टी और एनडीए में ही खुद को स्थापित करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए वह उनका क्या सामना करेंगे।
रविवार को मिशन 2014 के लिए बनी राहुल की टीम के गठन के एक दिन बाद ही कांग्रेस ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
कांग्रेस के नए संचार, प्रचार और प्रकाशन विभाग के अध्यक्ष यानी मीडिया प्रभारी और महासचिव अजय माकन ने मोर्चा संभालते हुए 2014 की चुनावी जंग की जोर आजमाइश शुरू कर दी।
माकन ने कहा है कि जहां एक तरफ राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ रही है, वहीं एनडीए सिकुड़ रहा है। 2014 की बेहतर शुरुआत रविवार से हो गई है।
मोदी पर वार करते हुए माकन ने कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने खुद अपने पत्र में भाजपा के नेताओं के बारे में कहा है कि वे स्वार्थ की राजनीति करते हैं। इसलिए मोदी को सबसे पहले आडवाणी को जवाब देना चाहिए।
हालांकि अगला चुनाव राहुल बनाम मोदी होने के सवाल पर पार्टी ने सफाई दी है कि कांग्रेस अपनी विचारधारा और सरकार के दस साल के काम के आधार पर चुनाव लड़ेगी।
पार्टी के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। किसी व्यक्ति विशेष के आधार पर चुनाव नहीं लड़े जाते।

0 comments:
Post a Comment