Searching...
Sunday, 19 May 2013

पोर्न फ़िल्म की शूटिंग में इस्तेमाल होगा ‘गूगल ग्लास’!












गूगल ग्लास का का इस्तेमाल अब सिर्फ निजी कामों के लिए ही नहीं बल्कि फिल्में बनाने में भी होगा।

जी हां, गूगल ग्लास के बढ़ते क्रेज ने पोर्न फिल्म डायरेक्टर्स को भी खासा प्रभावित किया है। इसीलिए अब वे गूगल ग्लास को पोर्न फिल्मों के लिए इस्तेमाल करने की प्ला‌निंग कर रहे हैं।

द सन वेबसाइट में प्रकाशित खबर के मुताबिक, एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री गूगल ग्लास को भविष्‍य में पोर्न फिल्मों के लिए बहुत लाभदायक मान रहे हैं। वे इस गैजेट को क्लोज अप शॉर्ट्स लेने के लिए खासतौर पर इस्तेमाल करने के इच्छुक हैं।

इधर एक्सपर्ट की माने तो अगर गूगल ग्लास को पोर्न इंडस्ट्री में पोर्न फिल्में बनाने के दौरान प्रयोग किया जाता है तो गूगल के लिए ये बहुत शर्म की बात होगी।

पिंक विजूअल पोर्न फिल्ममेकर के प्रवक्ता क्यू बोयर का कहना है कि, 'जाहिर सी बात है कि गूगल ग्लास आपको हाथों का इस्तेमाल किए बिना हाई क्वालिटी की वीडियो बनाने की सुविधा दे रहा है। ऐसे में अगर इस डिवाइस को पोर्न ‌इंडस्ट्री में प्रयोग किया जाता है तो क्लोजअप शॉट लेना बहुत आसान होगा।'।

वे आगे कहते हैं कि, 'अभी तक क्लोजअप शॉट लेने की लिए बहुत एफर्ट करने होते है। लेकिन हमने अभी से ही सोच लिया है कि गूगल ग्लास का प्रयोग शॉट लेने के लिए कैसे करेंगे।'

गौरतलब है कि गूगल ग्लास के जरिए आप हैंड्स-फ्री मोड में पॉइंट-ऑफ-व्यू शॉट बहुत आसानी से ले सकते हैं। जबकि प्रोफेशनल कैमरे के साथ शूटिंग के दौरान आपको कैमरा पकड़ने के लिए एक हाथ का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।

गूगल ग्लास 1000 पौंड यानी तकरीबन 84 हजार 230 रूपए के आसपास मिल रहा है। हालांकि इसे अभ्‍ी तक केवल 2000 लोगों को ही दिया गया है लेकिन 2014 तक यह बाजार में आसानी से मौजूद होगा।

पोर्न स्टार अलना इवांस के पास गूगल ग्लास मौजूद है। इवांस गूगल ग्लास की खूब तारीफ कर रही है। उनके मुताबिक, गूगल ग्लास से हाई क्वालिटी वीडियो शूट करना अब और भी आसान हो जाएगा।

यूएस में मौजूद लैप डांस क्लब ने अपने ग्राहकों को पहले से ही चेतावनी दे दी है कि गूगल ग्लास जैसी किसी भी डिवाइस या इंटरनेट से कनेक्ट लोगों को उनके क्लब में प्रवेश नहीं मिलेगा। उनके मुताबिक, इससे स्ट्रिप डांसर्स की प्राइवेसी भंग होती है।

हालांकि गूगल ने अपने इस गैजेट के पोर्न इंस्डट्री में होने वाले इस्तेमाल पर कुछ भी कमेंट करने से मना कर दिया है। लेकिन अब ये देखना होगा कि गूगल ग्लास का पोर्न इंडस्ट्री में इस्तेमाल हो पाता है या नहीं।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!