कोई पुरूष किसी महिला को कितना आकर्षित कर रहा हैं इस बात का फर्क उसके लिंग के साइज से भी पड़ता है।
ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कनाडियन विशेषज्ञों का कहना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पहले महिलाएं इस बारे में नहीं सोचा करती थी लेकिन मॉडर्न महिलाएं इस ओर भी जागरूक हो गई हैं।
बेशक, महिलाएं ये दावा करें कि वे पुरूष के व्यक्तित्व, उनके लुक और पैसे की ओर आकर्षित होती हैं, लेकिन जब पुरूष न्यूड होता है तो उसके लिंग के साइज के अलावा और कुछ भी मायने नहीं रखता।
नई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि 21वीं सदी की महिलाओं की सोच पुराने जमाने की महिलाओं की ही हैं लेकिन मॉडर्न महिलाओं को पुरूषों के लिंग का साइज ये निर्णय लेने में बहुत मदद करता है कि पुरूष कितना आकर्षक है।
इस रिसर्च में हर उम्र की व्यस्क और हर पृष्टभूमि से ताल्लुक रखने वाली 100 महिलाओं को कंप्यूटर पर बनाई गई पुरूषों की 5,145 फोटो प्रसारित की गई।
जिसमें पाया गया है लिंग का बड़ा साइज ही बेहतर है। बेशक, महिलाएं इस बात को स्वीकार ना करें लेकिन वे प्राथमिकता उन्हीं पुरूषों को देती हैं जिनका लिंग बड़ा और पूरी बनावट लिए हुए होता है।
डेली मेल डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, कंप्यूटर की इस फोटो में अलग-अलग साइज के तीन पुरूष थे जिनमें उनके हर अंग और खासतौर पर अलग-अलग साइज के लिंग दिखाए गए थे।
ये रिसर्च कनाडा की ओटावा यूनिवर्सिटी में की गई थी। जिसमें ये पाया गया कि महिलाओं को बड़े साइज के लिंग ही पसंद आते हैं लेकिन इसमें ये सुनिश्चित करना मुश्किल था कि लिंग का परफेक्ट साइज कितना हो।
बहरहाल, अब मॉडर्न महिलाएं इस बात की और ज्यादा जागरूक हो गई है कि उनके पार्टनर का लिंग बड़ा हो ताकि वे अपनी सेक्सुअल लाइफ को अधिक से अधिक एन्जॉय कर सकें।




0 comments:
Post a Comment