लंदन।। वीकेंड पर रात के 10 से 11 बजे के बीच का सेक्स सबसे ज्यादा आनंद देता है। यह बात इंग्लैंड में सेक्स को लेकर कराए गए ऑनलाइन फार्मेसी यूकेमेडिक्सडॉट कॉम के ताजा सर्वे में सामने आई है।
सेक्स का सही समय क्या है? किस वक्त सेक्स करने से लोगों को सबसे ज्यादा आनंद मिलता है और यह कितने देर तक चलता है? इन्हीं सवालों के जवाब के लिए यूकेमेडिक्सडॉट कॉम ने ब्रिटेन में सेक्स सर्वे कराया। इसमें पता चला कि शनिवार रात 11 बजे से पहले किए गए 23 मिनट के सेक्स को लोगों को सबसे ज्यादा एंजॉय किया।
सर्वे में शामिल आधे लोगों ने पार्टनर के साथ वीकेंड पर संबंध बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे सप्ताह के अंत में सेक्स करना ज्यादा पसंद करेंगे। 65 फीसदी लोगों ने रात के 10 से 11 बजे के बीच सेक्स करने की इच्छा जताई, जबकि महज 6 फीसदी ने सुबह सात से आठ बजे के बीच हमबिस्तर होने की मंशा जाहिर की।
इस सर्वे में शामिल 2000 लोगों में से 78 फीसदी लोगों ने सेक्स के लिए बेडरूम को सबसे उपयुक्त जगह बताया। इसके साथ ही यह बात भी सामने आई कि औसतन ब्रिटिश चरम सुख पाने के लिए सेक्स से पहले पार्टनर के साथ फोरप्ले पसंद करते हैं। करीब 50 फीसदी लोगों ने अपने पार्टनर के साथ हफ्ते में एक बात सेक्स की इच्छा जताई।



0 comments:
Post a Comment