Searching...
Monday, 4 February 2013

इन बातों से पार्टनर हो सकता है दुःखी





















कई बार आप अपने पार्टनर से बेहद घुले-मिले होते हैं और आप उस पर विश्वास भी करते हैं। ऐसे में आप कई बार पार्टनर से हर बात शेयर करने लगते हैं और कई बार भावनाओं में आकर ऐसी बातें भी शेयर करने लगते हैं जो आपको भविष्य में नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर से कुछ बातें शेयर नहीं करनी चाहिए। आइए जानें वे कौन सी बातें हैं जिसे पार्टनर के आगे करके आप उनका दिल दुखा सकते हैं।

‌अब तक छिपाई बातों को अचानक ना बताएं

कई बार आप अपने पार्टनर का मूड अच्छा देखकर या भावनाओं में बहकर वो बातें भी बता देते हैं जो अब तक नहीं बताई है। यदि आप चाहते हैं कि आपके पार्टनर का दिल ना टूटे या आपका झगड़ा ना हो, तो आपको उन बातों को ‌बताना नहीं चाहिए।

अपनी सेक्स लाइफ की चर्चा ना करें

यदि आपने पास्ट में किसी के साथ सेक्स किया है या किसी भी तरह का आपका फिजीकल रिलेशन रहा है तो उसके बारे में अपने पार्टनर से कभी चर्चा ना करें क्योंकि आपका पार्टनर ये कभी भी सुनना पसंद नहीं करेगा कि आप उसके अलावा किसी और के साथ भी समय गुजार चुके हैं।

यदि आपका पार्टनर आपकी पास्ट लाइफ के बारे में जानना चाहता है या फिर आपसे अपनी पास्ट लाइफ के बारे में बताता है तो भी आप अपनी सेक्स लाइफ का पास्ट पार्टनर से शेयर ना करे। इससे ना सिर्फ आपके सीक्रेट्स खुलते हैं बल्कि आप दोनों के बीच अनचाहा तनाव आ सकता है या फिर झगड़ा भी हो सकता है।

आप एक्स के सपंर्क में है

आप अपने पार्टनर को कभी भी ये ना बताएं कि आप आज भी एक्स के संपर्क में रहते हैं या फिर उसका फोन आया था या आपकी उससे बात हुई थी। इन सब बातों को आप अपने तक ही सीमित रखें।

रोमांस में कंपेयर ना करें

जब आप अपने पार्टनर के साथ रोमांस कर रहे हो या फिर रोमांटिक बातें कर रहे तो अपने एक्स-पार्टनर से कभी भी तुलना ना करें। जैसे- 'ये ना कहें कि वो भी ऐसी बातें करता था', 'वो भी ऐसे ही प्यार करता था', 'उसने भी मुझे ये गिफ्ट दिया था'। अपनी तारीफ सुनकर एक्साइटमेंट में भूलकर भी एक्स से तूलना ना करें।

उसकी गलती नहीं थी

अपने पार्टनर के सामने एक्स के बारे में बात ना करें या फिर आप दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ, आपने उसे या उसने आपको क्यों छोड़ा। ये सब बातें भी ना करें। किसने किसको धोखा दिया, एक-दूसरे को दोषी ठहराने के बजाय अपने पार्टनर के साथ अपनी लाइफ को एन्जॉय करें। इससे आपके पार्टनर का आप पर से विश्वास उठ सकता है। इसीलिए ऐसी बातें करने से बचें।

अपने यादगार पलो के बारे में बात ना करें

अपने एक्स पार्टनर के साथ बिता चुके यादगार लम्हों को ना तो आप याद करें ना ही अपने पार्टनर से शेयर करें। आप अपनी लाइफ का एक लम्हा जी चुके हैं फिर वो अच्छा था या बुरा, ये ना सोचें और ना ही अपने पार्टनर को ये सब बताएं। वरना, आपका पार्टनर आपसे और भी बातें जानना चाहेगा शायद जिसके लिए आप तैयार ना हों।

कसमें-वादों के बारे में बात ना करें

आप अपने पार्टनर को ये ना बताएं कि आपने अपने एक्स के साथ क्या-क्या कदमें-वादे निभाएं थे। आपने किस तरह से अपना समय बिताया था। या फिर लोग आपको बेस्ट कपल बोला करते थे। इस तरह की बातें ना करें।

पुरानी फोटो और मैसेज जैसी चीजें ना दिखाएं

आप अपने पार्टनर को एक्स की कोई भी चीजें ना दिखाएं और उससे जुड़ी हर चीज को और यादों को अपने से दूर कर दें। वरना, इससे आपकी लाइफ में तनाव बरकरार रहेगा।

कहने का अर्थ है कि अपने एक्स से जुड़ी किसी भी तरह की ऐसी बात ना करें जिससे आपके पार्टनर का दिल दुख सकता है। बेशक, आपका पार्टनर आपसे कुछ ना कहें लेकिन हो सकता है कि मन ही मन वो आपसे दूर होने लगे।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!