Searching...
Tuesday, 5 February 2013

ये हैं वो पांच बातें जिन्हें पुरुषों से छिपाती हैं महिलाएं







वह आपको अपने प्यार का भरोसा दिलाने के लिए 1 लाख बातें बता सकती है। बहुत सारी महिलाओं की डायरी से पता चलता है कि एक महिला की ज़िन्दगी किसी न किसी रहस्य से जुड़ी होती है। एक लड़की के दिमाग में जो चल रहा होता है वह सामान्यतः उसके दिल के साथ मेल नहीं खाता, जिससे कि वह कुछ बातें छुपाती है, इसलिए नहीं कि वह डरती है बल्कि इसलिए कि वह इन बातों को सिर्फ खुद तक रखना पसदं करती है।

एक सोशल मीडिया वेबसाइट पर सिगंल एवं कम्मिटेड महिलाओं पर हुए एक सर्वे में महिलाओं से पूछा गया- आप अपने ब्वायफ्रेडं से क्या छुपाती हैं? शुरूआत में तो सभी ने चुप्पी साथ ली। बहुत सारी महिलाएं अपने छुपे रहस्य बताने से घबरा रही थीं, जो सीधे इशारा कर रहा था कि बहुत कुछ है जो इस खामोशी के पीछे छुपा हुआ है। लेकिन जैसे जैसे यह नकाब हटना शुरू हुआ, कुछ बोल्ड तथा निडर महिलाओं के उत्तर से सर्वे पोल में एक बहुत ही तेज बढ़ोत्तरी हुई।

 रेम प्रसगं

जब आप सोच रहे होगें कि आपकी गर्लफ्रेडं या पत्नि को आपके साथ सबधं का अच्छा अनुभव है, वह आपसे अपने कुछ "फन एक्सपेरिमेटंस" छुपा रही हो सकती है। बहुत सारी महिलाएं अपने चरित्र पर उगंली उठने से डरती हैं तो कुछ महिलाएं महसूस करती हैं कि उनके "डर्टी रहस्य" से उनके पार्टनर को जलन होगी। ज्यादातर पुरुष जानना चाहते हैं,"क्या मैं उससे अच्छा हूं?" और महिलाओं को यह बात खीझ दिलाने वाली लगती है।

 गर्ल्स टॉक

आप यह कभी भी नहीं जान सकते हैं कि उनकी गर्ल्स टॉक का दायरा क्या है जब तक कि आप उनके कमरे की चुपके से तलाशी न लें, जहां पर कुछ गरमागरम और रोचक रहस्य चित्रों के साथ मिल जाएगें। कुछ महिलाओं का कहना है कि वह अपने दोस्त का कोई भी रहस्य अपने पार्टनर को नहीं बताते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इसका उनके संबंधों से कुछ लेना देना नहीं है और इससे उनकी निजी ज़िन्दगी में भी मुश्किलें आ सकती हैं।



मेकअप किट

यदि आप कभी आश्चर्यचकित हुए हों कि वह पूरे दिन इतनी सुन्दर कैसे दिखती है? मतलब आपने कभी उसका मेकअप किट नहीं देखा होगा। वह आपको हमेशा इस बात के लिए आश्चर्यचकित करना चाहती है कि आखिर यह सुन्दरता आती कहां से है और कभी जाती कैसे नहीं। जबकि आपमें से कुछ इतने स्मार्ट होंगे कि समझ जाएंगे कि यह मेकअप का कमाल है। ज्यादातर महिलाएं अपनी मेकअप किट के बारे में अपने पार्टनर को नहीं बताना चाहती हैं।

दिल के पुराने अफ़साने

 वर्जीनिया वूल्फ़ ने कहा है,"प्यार एक महिला का सारा अस्तित्व है।" आप जानते हैं कि आपसे पहले भी उसकी एक ज़िन्दगी थी। आप जानते हैं कि उसने अपनी सारी ज़िन्दगी एक कमरे में रह कर नहीं गुजारी होगी। और अब आप जानना चाहते हैं कि क्या वो अब भी अपनी पहले की ज़िन्दगी के बारे में कुछ महसूस करती है। जबकि एक महिला के दिल में इतनी गहरी भावनाएं होती हैं कि वह सारी बातें आपको बताने में कभी सक्षम नहीं होगी। जो रिजल्ट हमें सर्वे से प्राप्त हुए वो बताते हैं कि एक महिला अपनी पिछली ज़िन्दगी के बारे में अपने वर्तमान ब्वायफ्रेंड को कुछ नहीं बताती हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी कोई बात रिश्ते में दूरियां ना पदा कर दे। और इसके दूसरी तरफ कुछ यह जताने के लिए बता देती हैं कि तुम सभी से बेहतर हो।

रिश्तेदारों के लिए भावना

 आपने एक महिला से उसकी बहन के बहुत सुन्दर और समझदार होने, उसके माता पिता के बहुत प्यार करने व देखभाल करने वाले होने और उसके भाई के बहुत ही आकर्षक होने की बात तो खूब सुनी होगी पर यदि वह ये सारी बातें आपके परिवार के लिए भी कहे तो ज्यादा खुश ना हों। सर्वे से यह बात भी सामने आई कि महिलाएं रिश्तेदारों के बारे में अपनी सच्ची भावना नहीं बताती हैं। तो इस बार जब आपकी बहन या मां को बहुत अच्छा या सुन्दर कहे तो जरा सचेत रहें।




0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!