Searching...
Wednesday, 6 February 2013

इंटिमेट सीन देने में शर्माईं मल्लिका






मल्लिका शेरावत इन दिनों इंदौर मे भंवरी देवी पर बन रही फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। हमें पता चला है कि एक अपवाद पर आधारित इस फिल्म में कुछ गर्मागर्म सीन भी हैं। और अब तक कई फिल्मों में बोल्ड और हॉट सीन दे चुकीं मल्लिका, जिन्हें ये इंटिमेट सीन अब ओम पुरी के साथ दर्शाने हैं, इस बार घबराई हुई हैं।

मल्लिका का कहना है, 'फिल्म में इंटिमेट सीन हैं। ओम पुरी, जो कि इतने सीनियर ऐक्टर हैं, उनके साथ ये सीन देना मेरे लिए बहुत अजीब होगा। मैं उम्मीद कर रही हूं कि सेट पर जब ये बोल्ड सीन शूट होने हों, तब वहां ज्यादा लोग मौजूद न रहें।'

उनकी इस घबराहट को और बढ़ा दिया है उन्हीं की अपनी मां ने, जो इन दिनों उनकी शूटिंग में उनके साथ हैं। मल्लिका कहती हैं, 'मेरी मां यहां मेरे साथ हैं। वह यहां 4-5 दिन तक रहने वाली हैं और मैं उम्मीद कर रहीं हूं कि वह इन सीन की शूटिंग शुरू होने से पहले ही चली जाएं। मैं ये उनके सामने करने में बेशक सहज महसूस नहीं करूंगी।'

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!