Searching...
Saturday, 2 February 2013

विश्वरूपम पर कमल हासन-मुस्लिम नेताओं में सहमति







विवादों में फंसी फिल्म 'विश्वरूपम' पर शनिवार को कमल हासन और मुस्लिम नेताओं के बीच सहमति बन गई. फिल्म में कुल 7 सीन काटे जाएंगे. फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी.

गौरतलब है कि तमिलनाडु में 'विश्वरूपम' का विरोध कर रहे गुटों के लोगों और फिल्म निर्माताओं के बीच शुक्रवार को हुई बातचीत में कोई हल नहीं निकल सका था. कमल हासन इस बातचीत में शामिल नहीं हो सके थे. कमल हासन फिल्म के हिन्दी संस्करण की रिलीज के सिलसिले में मुंबई गए हुए थे.

शुक्रवार को हुई बातचीत के दौरान कमल हासन के भाई चंद्रा हसन ने तमिलनाडु के गृहसचिव और मुस्लिम समूहों के साथ बातचीत में शिरकत की थी, लेकिन बाद में यह बातचीत स्थगित करनी पड़ी, क्योंकि मुस्लिम समूहों के लोगों ने बैठक में कमल हासन के शामिल होने की मांग की थी.

फिल्म से नौ मिनट के दृश्यों को हटाने का आग्रह किया गया था.

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!