क्या है दर्द का कामुकता से रिश्ता
भारत के कामसूत्र जैसे ग्रंथों में सेक्स और प्रेम व्यवहार को लेकर बातें तो खूब की गई हैं, लेकिन उनमें एक चीज खास है और वो है प्यार। यानी प्यार भी प्यार से करना। महिला को सेक्स और प्रेम के दौरान कोमल समझकर, उसकी भावनाओं को समझते हुए उससे प्यार करना।
लेकिन पिछले कुछ समय से एक नया ट्रेंड भारतीय समाज में भी दिखाई पड़ रहा है, जहां कामोत्तेजना के लिए या अपनी कामुक फैंटेसी के लिए अपने पार्टनर को उसकी सहमति के साथ दर्द पहुंचाया जाता है।
हालांकि पश्चिमी और एशियाई समाज में यह चलन पहले से देखा जा रहा है मगर 49 वर्षीया ई.एल. जेम्स की बुक ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे‘ ने एक नयी बहस छेड़ दी है। इसमें प्रेम व्यवहार और सेक्स फंतासियों को लेकर लोगों के जेहन में सवाल खड़े हो गए हैं।
‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे‘ महिलाओं की सेक्सुअल आजादी के बजाय महिलाओं की दमित सेक्स फंतासियों को फोकस करती है। और इसमें एक बात साफ जाहिर है कि सेक्स का इस्तेमाल ताकत और प्रेम का नए ढंग से इजहार करने के लिए होने लगा है।
बेशक, ये किताब विदेशी कल्चर को प्रजेंट करती है लेकिन भारत में इस किताब की लगभग 2 लाख प्रतियों की बिक्री इस बात को साबित करती हैं कि भारत में एक वर्ग ऐसा है जो भले इस पर खुलकर चर्चा करना पसंद न करे मगर उसकी सेक्स फंतासी भी कहीं न कहीं इस सोच से प्रभावित है।
इस मुद्दे पर हमने सीनियर रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ.नीलम सक्सेना से इस बारे में बातचीत की। बातचीत के दौरान कई हैरान करने वाले खुलासे सामने आए। आइए जानें सेक्स और दर्द के इस संबंध और लव के इस नए ट्रेंड के बारे में क्या कहती हैं एक्सपर्ट।


0 comments:
Post a Comment