पुणे. महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे शहर के पॉश इलाके कोरेगांव पार्क में चलने वाले हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ पुलिस ने किया है।
समाज सेवा शाखा (पुणे) के अधिकारियों ने तीन विदेशी महिलाओं सहित 12 महिला और पांच एजेंटों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे पुलिस ने सोमवार की देर रात कोरेगांव इलाके के साऊथ मेन रोड, गोल्ड फिल्ड प्लाजा इस इमारत की तिसरी मंजिल पर छापा मारकर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया।
पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई विदेशी महिलाओं में एक उजेबेकिस्तान, एक नेपाल और एक बांग्लादेश की है। बता दें कि इससे पहले भी पुणे जिले के पॉश इलाके में चलने वाले हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस भंड़ाफोड़ कर चुकी है।
आगे पढ़िए, आईसीयू में भर्ती महिला से दुष्कर्म के दोषी डॉक्टर का क्या हुआ अंजाम
दुष्कर्म के दोषी डॉक्टर को 10 साल की जेल:
नवी मुंबई स्थित अस्पताल में आईसीयू में भर्ती 30 वर्षीय एक महिला से दुष्कर्म के दोषी युवा चिकित्सक को यहां की एक अदालत ने 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।ठाणो के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आरडी सावंत ने डॉ. विशाल वन्ने (26) को यह सजा सुनाई। उन्होंने उस पर एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा वर्ष 2010 के मामले में तीन महीने के कारावास की सजा भी सुनाई। अतिरिक्त लोक अभियोजक संध्या बच्चव ने अदालत से कहा कि 16 अक्टूबर 2010 को पीड़िता और उसके परिवार के सदस्य दुर्गा पूजा के लिए मॉडर्न कॉलेज ग्राउंड आए थे।
तभी उसे बेचैनी हुई और उसे वासी स्थित नजदीकी लोटस अस्पताल ले जाया गया। उस रात उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था क्योंकि उसकी हालत बिगड़ गई थी। शिकायत के अनुसार आरोपी चिकित्सक वार्ड में रात्रि ड्यूटी पर था, जहां महिला को चिकित्सीय जांच के बाद एक स्टाफ नर्स के साथ अकेला छोड़ दिया गया था। नर्स अस्थमा से पीड़ित थी। आरोपी ने नर्स को आईसीयू के बाहर आराम करने के लिए कहा। उसके बाद चिकित्सक ने कथित तौर पर मरीज को इंजेक्शन देकर सुला दिया। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि तड़के दो बजे आरोपी ने अंदर से आईसीयू का दरवाजा बंद कर दिया और पीड़िता के साथ छेड़खानी की और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अदालत के समक्ष दिए गए अपने बयान में कहा कि चूंकि वह उस रात स्वस्थ नहीं थी इसलिए वह शोर या मदद के लिए चीख-पुकार नहीं मचा सकी। अगली सुबह जब उसने अपने पति को इस घटना के बारे में बताया तो वन्ने को पुलिस को सौंप दिया गया।






0 comments:
Post a Comment