मुंबई. महाराष्ट्र का एक शहर मुंबई जिसे मायानगरी भी कहते हैं यहां रहने वाले फिल्म स्टार्स और उनके कारनामों की वजह से अक्सर चर्चा में रहता है। लेकिन, इस बार यहां के एक निर्दलीय विधायक ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वो फिल्मी दुनिया में चर्चा का विषय बन गए।
बड़नेरा के विधायक रवि राना एक अभिनेत्री के हुस्न पर ऐसे फिदा हुए कि उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया।
चौंकाने वाली बात ये है कि इस बेहद हॉट बाला ने भी नेताजी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'नवनीत कौर' की।
यह नाम मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में भले ही उतना जाना पहचाना न हो लेकिन तमिल फिल्म इंडस्ट्री में इन्हें सबसे हॉट अदाकारा का तमगा मिला हुआ है।
2 फरवरी 2011 को राजनीती और ग्लैमर का यह संगम हुआ। नेताजी इस मौके पर भी लोगों का भला करने से चूके नहीं, उन्होंने लगभग 3000 जोड़ों को इस मौके पर विवाह के बंधन में बंधने में मदद की।
ये शादी भी कोई आम शादी नहीं थी इस मौके पर जो 3000 लोग विवाह के बंधन में बंधे वो या तो शारीरिक रूप से अक्षम थे या किसी अल्पसंख्यक वर्ग से थे।
यहां हम आपको न सिर्फ इस हॉट बाला के जलवे से रूबरू करा रहे हैं बल्कि, ये भी बता रहे हैं कि कैसे नेताजी ने अपनी शादी के मौके को ऐसी अनोखी शादी में तब्दील कर दिया जिसने देश ही नहीं पूरी दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया।
कौन हैं नवनीत कौर :
3 जनवरी 1986 को जन्मीं नवनीत कौर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। कौर मुंबई में जन्मीं और पली बढ़ी हैं। जबकि, उनके माता-पिता पंजाबी मूल के हैं। उनके पिता सेना में अधिकारी थे।


0 comments:
Post a Comment