Searching...
Wednesday, 30 January 2013

फेसबुक पर अश्लील सामग्री को डिलीट करेगा फेसवॉश















लॉस एंजिलिस। अगर आप सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अपने प्रोफाइल से अश्लील पेजों या कमेंट को हटाना चाहते हैं तो यह काम अब चुटकियों में होगा। शोधकर्ताओं ने एक ऐसा एप्लीकेशन विकसित किया है जो इस प्रकार के कंटेट को डिलीट करने में आपकी मदद करेगा।

'फेसवॉश' नामक इस एप्लीकेशन को केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने विकसित किया है। लॉस एंजिलिस टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह फेसबुक यूजर्स की उस सामग्री को खोजगा जिसे वह डिलीट करना चाहता होगा। इसमें स्टेटस अपडेट, फोटो कैप्शन, यूजर्स को मिलने वाले कमेंट और उस पर मिलने वाले लिंक सभी कुछ शामिल है। प्रमुख शोधकर्ता डेनियल गर ने कहा, 'हमने महसूस किया कि साइट पर बहुत सी ऐसी सामग्री होती है जिसे यूजर नहीं चाहता कि कोई और देखे।'

उन्होंने फेसवॉश को अपने दो सहयोगियों कैमडेन फल्मर और डेविड स्टीनबर्ग के साथ मिलकर बनाया है। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को पहले फेसवा.एसएच वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर गेट स्टार्टेड पर क्लिक करें और फेसबुक अकाउंट पर लॉग इन करें। एप्लीकेशन को यूजर के कंटेट के उपयोग की इजाजत दें। उसके बाद किसी आपत्तिजनक शब्द को खोजने के लिए कहें। एप्लीकेशन यूजर के प्रोफाइल कंटेंट की जांच करना शुरू कर देगा। अगर उसे शब्द से संबंधित कुछ मिलेगा तो यूजर को उसका लिंक दिखाएगा ताकि आसानी से स्टेट्स या फोटो को डिलीट किया जा सके।

डेनियल ने बताया कि हाल में लांच किए गए इस एप्लीकेशन को 20 हजार लोगों ने इस्तेमाल किया है। यह प्रारंभिक अवस्था में है इसलिए कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।









0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!