अंबाला. विवाह-शादियों के सीजन में जहां लोग शॉपिंग से लेकर बैंड-बाजे जैसी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो शादी के लिए मेडिकली फिट होने के लिए प्लास्टिक सर्जनों से मीटिंग फिक्स कर रहे हैं।
पुरुषों की रूढि़वादी सोच के चलते फिर से कौमार्य को जरूरत मानने वाली लड़कियां हाइम्नोप्लास्टी करा रही हैं। कॉस्मेटिक सर्जन हर महीने करीब आधा दर्जन ऐसी सर्जरी कर रहे हैं।
वर्जिनिटी भंग होने का कारण चाहे कोई भी रहा हो, लेकिन यह भी एक बड़ा कारण है कि शक और सोच के चलते कई रिश्ते टूटते हैं। रूढि़वादी मानसिकता के चलते अच्छे पढ़े-लिखे लड़के भी लड़कियों के विवाह पूर्व संबंधों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
बॉडीस्कल्पट नाम से काम करने वाले कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर विक्रमजीत सिंह ढींगरा का कहना है कि बदले समय में लड़कियां काफी एडवांस हुई हैं। वे अब जिंदगी अपने तरीके से बिना किसी रोक-टोक के जी रही हैं। अब वे अपने शरीर की जरूरतों का तर्कसंगत जता रही हैं।

0 comments:
Post a Comment