Searching...
Thursday, 31 January 2013

फेसबुक बताएगा कौन है आपसे सेक्स को तैयार










 अपने यूजर्स के लिए हर दिन कुछ न कुछ नया करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अब एक सेक्स रिलेटिड ऐप्लीकेशन पेश की है। इससे पहले फेसबुक नौकरी ढूंढने में सहायक, अपना प्रचार करने, दोस्त की दिमागी हालत जानने और फ्री वॉयस कॉल्स करने समेत तमाम ऐप्लीकेशन और सुविधाएं यूजर्स के लिए शुरू कर चुकी है।

फेसबुक की नई ऐप्लीकेश्‍न 'बैंग विद फ्रेंडस' के जरिए आप यह जान सकते हैं कि कौन सी लड़की आपके साथ सेक्स करने में दिलचस्पी रखती है। इस दिलचस्प ऐप्लीकेशन के जरिए आप अपनी फ्रेंड लिस्ट की किसी भी खूबसूरत लड़की को सेक्स करने का प्रपोजल भेज सकते हैं। यदि आपकी फेसबुक फ्रेंड आपका प्रपोजल स्वीकार कर लेती है तो फिर आप आगे कंटन्यू कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक ऐसी ऐप्लीकेशन भी तैयार की जा रही है, जिससे लड़का अपने पुरुष दोस्त को और लड़की अपनी सहेली को सेक्स का प्रस्ताव भेज सकती है।

'बैंग विद फ्रेंडस' सेक्स ऐप्लीकेशन को तीन कॉलेज दोस्तों ने तैयार किया है। यदि आपकी फेसबुक की ऐप्लीकेशन लिस्ट में यह ऐप है तो आप अपनी किसी फ्रेंड को सेक्स का प्रपोजल भेज सकते है। इसके साथ ही लड़कियां भी फ्रेंड लिस्ट में मौजूद किसी हैंडसम लड़के सेक्सुअल रिलेशन बनाने का प्रस्ताव भेज सकती हैं। हाल ही में लांच हुई फेसबुक की नई ऐप्लीकेशन यूरोपीय देशों में काफी लोकप्रिय हो रही है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके यूजर्स की संख्या 30,000 तक पहुंच गई है।

कैसे भेजें सेक्स प्रपोजल
फेसबुक की 'बैंग विद फ्रेंडस' ऐप्लीकेशन को इंस्टॉल करते समय आपको 'ओनली मी' टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप अपनी फ्रेंड लिस्ट में मौजूद दोस्त को सेक्स पार्टनर बनने का प्रस्ताव दे सकते हैं या सकती हैं। यदि आपके भेजे गए प्रस्ताव को आपके फ्रेंड या आपकी फ्रेंड ने स्वीकार कर लिया तो दोनों को ही एक मेल के जरिए इसकी सूचना दी जाएगी। इस ऐप से आपके प्रस्ताव की नामंजूरी की जानकारी आपको नहीं मिल सकेगी।

कैसे करेगी काम
'बैंग विद फ्रेंडस' को इंस्टॉल कर चुके यूजर पहले अपनी फेसबुक से साइन इन करें। इसके बाद आप अपनी फ्रेंड लिस्ट पर जाएं और अपने जिस दोस्‍त के साथ रिलेशन बनाना चाहते हैं, उस पर आप क्लिक कर दें। यदि आपका प्रपोजल मान लिया जाता है तो दोनों लोगों को एक मेल के जरिए इसकी सूचना मिल जाएगी। इसके बाद आप अपना आगे का प्रोग्राम सेट कर सकते हैं।

इस ऐप्लीकेशन को तैयार करने वाले एक लड़के का मानना है कि फेसबुक पर लाखों ऐसे लोग हैं जो अपने किसी फेसबुक फ्रेंड से सेक्सुअली रिलेशन बनाना चाहते हैं, लेकिन कह नहीं पाते। यदि आप किसी खूबसूरत लड़की या हैंडसम लड़के के साथ रिलेशन बनाना चाहते हैं तो नई ऐप्लीकेशन इसमें मददगार साबित होगी। हम ऐसे लोगों को एक जरिया दे रहे हैं, जिससे वह अपना प्रस्ताव एक-दूसरे तक आसानी से भेज सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!