'दीवाना मैं दीवाना' का संगीत जारी करते हुए 31 वर्षीया प्रियंका ने कहा, 'जब एक फिल्म बनने में काफी समय ले लेती हैं तो इसके पीछे कई वजहें होती हैं, यह क्यों हुआ और यह कैसे हुआ लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जितना प्यार और मेहनत आपने इसमें लगाया है वह कम हो गया.' |
उन्होंने कहा, 'हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है और 'दीवाना मैं दीवाना' के बारे में दर्शक फैसला करेंगे.'
इस बीच, प्रियंका ने फिल्म के अपने सह-कलाकार गोविंदा की जम कर तारीफ की|
प्रियंका ने कहा, 'मैं गोविंदा की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं. मुझे उनकी हर फिल्म पसंद है. हमने उनके गाने देख कर नृत्य सीखा है. वह शूटिंग के दौरान काफी अच्छे थे. वह बेहद अच्छे और वरिष्ठ कलाकार हैं. लेकिन उन्होंने मुझे सहज महसूस करने दिया और मैं हमेशा उनकी बड़ी प्रशंसक रहूंगी.' |
के.सी. बोकाड़िया निर्देशित 'दीवाना मैं दीवाना' पांच साल पहले फिल्माई गई थी. इस फिल्म में जॉनी लीवर, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा ने भी अभिनय किया है|

0 comments:
Post a Comment