Searching...
Tuesday, 15 January 2013

फिल्मफेयर में 'बर्फी' को मिले सबसे ज्यादा नामांकन








मुंबई। ऑस्कर में विदेशी फिल्मों की श्रेणी में अनुराग बसु की फिल्म बर्फी भले ही स्थान न बना पाई हो, लेकिन 58वें फिल्म फेयर अवार्ड में उसे सबसे ज्यादा नामांकन मिले है। उसके बाद दिवंगत यश चोपड़ा निर्देशित आखिरी फिल्म 'जब तक है जान' सर्वाधिक नामांकन पाने वाली दूसरी फिल्म है।
एक बहरे और गूंगे लड़के (रणबीर कपूर) और ऑटिस्टिक लड़की (प्रियंका चोपड़ा) की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी बर्फी को कुल नौ श्रेणियों में नामांकन मिला है। शाहरुख खान और कट्रीना अभिनीत 'जब तक है जान' को सात श्रेणियों में नामांकन मिला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की दौड़ में रणबीर और शाहरुख के अलावा रितिक रोशन (अग्निपथ), इरफान खान (पान सिंह तोमर), मनोज बाजपेयी (गैंग्स ऑफ वासेपुर) और सलमान खान (दबंग2) भी शामिल हैं। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए प्रियंका (बर्फी), दीपिका पादुकोण (काकटेल), करीना कपूर (हीरोइन), श्रीदेवी (इंग्लिश विंग्लिश) और विद्या बालन (कहानी) को नामित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए बर्फी, इंग्लिश विंग्लिश, गैंग्स ऑफ वासेपुर, कहानी और विकी डोनर के बीच जबरदस्त टक्कर है। गैंग्स ऑफ वासेपुर को छह श्रेणियों, करण जौहर की अग्निपथ को चार और इंग्लिश विंग्लिश को तीन श्रेणियों में नामांकन मिले हैं।
नामांकनों की घोषणा सोमवार को की गई। इस मौके पर प्रियंका, दीपिका, अनुष्का शर्मा, इरफान खान, श्रीदेवी, आलिया भट्ट समेत कई कलाकार मौजूद थे। इस साल फिल्म फेयर ने भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खास ट्राफी तैयार की है, जिसका आधार सोने का है। यह ट्रॉफी आगामी 20 जनवरी को मुंबई स्थित यशराज चोपड़ा स्टूडियो में अवार्ड विजेताओं को प्रदान की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment

 
Back to top!