गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के बाद सीमा पार आतंकियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अब उल्टा चोर कोतवाल को आंखें दिखा रहा है। पाकिस्तानी तालिबान ने धमकी दी है कि यदि कश्मीर में मुस्लिमों के खिलाफ ‘भाजपा प्रायोजित आतंकवाद’ बंद नहीं होता तो वे हमला करेंगे।
तहरीक-ए-तालिबान के प्रवक्ता एहसानुल्ला एहसान ने ‘द डॉन’ अखबार से बातचीत में भड़काऊ अंदाज में कहा कि शिंदे ने अपने बयान में खुले तौर पर स्वीकार किया है कि कश्मीरी मुस्लिमों की हत्या के लिए सरकार समर्थित हिंदू अतिवादियों के कैंप चल रहे हैं, जिन्हें भाजपा अपना समर्थन दे रही है।
अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र को इन कैंपों पर ड्रोन हमले करते हुए संयुक्त सैन्य अभियान चलाना चाहिए। उसने धमकी दी कि यदि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र यह नहीं करते तो पाक तालिबान खुद भाजपा/संघ के आतंक के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

0 comments:
Post a Comment